• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अपने बैंक का ATM ही इस्तेमाल करें:SBI

कोलकाता। देश की बैंकिंग प्रणाली की साइबर सुरक्षा भंग होने के बाद भारत के सबसे बडे बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपने बैंक के एटीएम का ही प्रयोग करें। इसके साथ ही एसबीआई ब्लॉक किए गए छह लाख डेबिट कार्डो को अगले 10 दिन में बदलने में जुटी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक (कोलकाता सर्किल) पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा,जिन उपभोक्ताओं के डेबिट कार्ड ब्लॉक किए गए हैं, उन्हें बदलने के लिए हमने सात-10 दिन तक लक्ष्य रखा है। हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे केवल एसबीआई के एटीएम का ही प्रयोग करें। कहा जा रहा है कि एसबीआई के कार्ड को जिस वायरस ने प्रभावित किया है, वह किसी दूसरे बैंक के एटीएम से आया था। इसके बाद एसबीआई ने छह लाख डेबिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया। अनुमान है कि इस वायरस से विभिन्न बैंकों के 30 लाख से ज्यादा डेबिट कार्ड प्रभावित हुए हैं। यह भी पढ़े :नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें
यह भी पढ़े :गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!

यह भी पढ़े

Web Title-SBI advises its customers to use ATMs of SBI only
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sbi, atm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved