• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रूस ने अलेप्पो में संघर्ष विराम को नकारा

मॉस्को। रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरूवार को कहा कि उनका देश सीरिया के अलेप्पो शहर में 48 घंटों के संघर्ष विराम के लिए सहमति देगा, लेकिन इसे एक सप्ताह तक बढ़ाने की इजाजत नहीं देगा। समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के विदेश मामलों के उप मंत्री सेर्जेई रयाबकोव ने कहा कि वे नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुंचने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने संघर्ष विराम की संक्षिप्तता के लिए सीरिया में अमेरिकी कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से हम 48 घंटों के संघर्ष विराम का प्रस्ताव रख रहे हैं। उन्होंने कहा, संघर्ष विराम को हम सात दिनों तक क्यों नहीं बढा रहे हैं, इसका कारण हमारे अमेरिकी सहयोगी को अच्छी तरह पता है। रयाबकोव ने कहा कि एक सप्ताह लंबे संघर्ष विराम से आतंकवादी समूहों को आराम करने, हथियार इकटा करने तथा एक बार फिर से इकटा होने का वक्त मिलेगा। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह दो दिनों के संघर्ष विराम के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-russia rejects 7 day ceasefire in alleppo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: russia, ceasefire, alleppo, syria, us, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved