• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

गांवों में पेयजल योजनाओं को करेंगे उन्नत: माहेश्वरी

जयपुर। जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी की अध्यक्षता में शासन सचिवालय परिसर में जलदाय विभाग की नीति निर्धारण समिति की 198वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के गांवों में पेयजल योजनाओं के वर्तमान स्वरूप से उन्नत स्वरूप में परिवर्तित करने का नीतिगत निर्णय किया गया। जलदाय मंत्री ने कहा कि सरकार आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कृत-संकल्पित है। सरकार का प्रयास आखिरी छोर तक बैठे व्यक्ति को भी जल उपलब्ध कराना है। बैठक में सिरोही जिले में पेयजल समस्या के समाधान के लिए बत्तीसा नाले पर बांध बनाने की अंश राशि 108.49 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। टोंक जिले के ग्राम झिराना एवं तहसील टोडारायसिंह के ग्राम उनियारा खुर्द, अजमेर की तहसील नसीराबाद के ग्राम नागेलाव, जिला बूंदी की तहसील बूंदी के ग्राम खटकड़ एवं जिला नागौर की तहसील नागौर के ग्राम गोगेलाव में घर-घर जल सम्बन्ध देने के लिए पाइप्ड योजनाओं में उन्नयन किए जाने का नीतिगत निर्णय किया गया। इसी प्रकार जिला जयपुर की तहसील जमवारामगढ़ के ग्राम भावपुरा एवं मीणों का वाडा, जिला पाली की तहसील रायपुर के ग्राम पाटन एवं देवनगर, दौसा जिले के तहसील महवा के ग्राम पालोदा, बिरासना, नांगल मीणा, सरावली, नांगल सुमेरसिंह, चित्तौडगढ़ की तहसील डूंगला के ग्राम बडवाई, प्रतापगढ़ जिले एवं तहसील के ग्राम बारावरदा में हैंडपंप योजनाओं को पंप एवं टैंक योजनाओं में उन्नयन करने का निर्णय किया गया।

50 प्रतिशत राशि सासंद या विधायक लैड फंड से यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-Rural drinking water projects will be advanced: Kiran Maheshwari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rural, drinking, water, project, advanced, kiran maheshwari, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved