• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रुपये ने छू लिया अब तक का सबसे निचला स्तर

Rupees get down like never before - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। रुपये में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही। यह गुरुवार को लगातार पांचवें सत्र में कमजोर हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि एक समय कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के निचले स्तर 68.86 पर पहुंच गया।औंधे मुंह लुढ़क रहे रुपये को थामने के लिए रिजर्व बैंक को हस्तक्षेप करना पड़ा। नतीजतन अमेरिकी मुद्रा की तुलना में यह 17 पैसे कमजोर होकर 68.74 के स्तर पर बंद हुआ।यह भारतीय मुद्रा का 39 महीने का निचला स्तर है। पांच सत्रों में यह मुद्रा 91 पैसे यानी 1.34 फीसद टूट चुकी है। जबकि इस महीने अब तक रुपया करीब तीन फीसद नीचे आ चुका है।विशेषज्ञ कहने लगे हैं कि हालात यही रहे तो निकट भविष्य में रुपया 70 के स्तर तक लुढ़क सकता है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वह स्थितियों पर करीब से नजर रख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव है। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-Rupees get down like never before
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rupees get down like never before, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved