• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चलते ट्रक में लगी आग, यूं बची चालक-खलासी की जान

running truck caught fire in ajmer - Ajmer News in Hindi

अजमेर। किशनगढ़ में सोमवार को एक ट्रक के इंजन में धमाके के बाद आग लग गई। हाईवे पर ट्रक में हुए धमाके और आग से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक मटर लेकर जयपुर से मुंबई जा रहा था। किशनगढ़ में नसीराबाद हाईवे 79 से एक ट्रक गुजर रहा था। ट्रक में मटर लदे थे। ट्रक जयपुर से मुंबई जा रहा था। सिलोरा गांव से गुजरने के दौरान अचानक ट्रक में धमाका हुआ और आग लग गई। यह पलक झपकते ही हुआ। ड्राइवर और खलासी दोनों चलते ट्रक से ही कूद गए। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग लगते ही वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए। थोड़ी ही देर में वहां फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां और पुलिस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक का आधा सामान जल गया था। इस सब के कारण हाईवे पर दो घंटे तक एक तरफ यातायात बाधित रहा। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-running truck caught fire in ajmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: running, truck, caught, fire, ajmer, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved