• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर जमकर हुआ हंगामा

ruckus in Hospital - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिंदल अस्पताल में लोगों ने अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई बार अस्पताल प्रबंधन व मरीजों के परिजनों के बीच टकराव की स्थिति बनी। जिंदल अस्पताल में मरीजों के परिजनों ने कई समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक मरीजों के परिजनों से अभद्रता से पेश आते हैं। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि वार्ड के शौचालय हमेशा गंदे रहते हैं। उनकी नियमित साफ सफाई को लेकर अस्पताल प्रबंधन लापरवाह रहता है। कुछ अन्य मरीजों ने आरोप लगाया कि उनके पास भामाशाह कार्ड होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन कार्ड को मान्य नहीं करता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन की समझाइश पर मरीज और उनके परिजन शांत हुए। #शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता
#खास है यह कार,पूरी दुनिया में मिलेंगी केवल 250

यह भी पढ़े

Web Title-ruckus in Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ruckus, hospital, bharatpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved