• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कश्मीरी छात्रों के साथ हुई डकैती का खुलासा, पुलिस ने दो डकैतों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के मसूरी इलाके का में ग्लोबल लॉ कॉलेज में कश्मीरी छात्रों के साथ बंधक बना कर हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया हैं। पुलिस ने 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं जबकि गैंग के अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं। पुलिस ने लुटेरो के कब्जे से कॉलेज से लूटा गया मॉनिटर, असलहे और लूट का सामन ले जाने में इस्तेमाल किया गया टाटा ऐस गाडी भी रिकवर की हैं। पुलिस ने इस घटना का खुलासा एक मोबाइल मेसेज के जरिये किया हैं जो लूटपाट की रात को बदमाशों के मोबाइल पर आया था। पुलिस इस लूटपाट में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही हैं। एक अक्तूबर की रात मसूरी के ग्लोबल लॉ कालेज में कश्मीरी छात्र छात्राओं को आधा दर्जन से ज्यादा डकैतो ने बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था इस डकैती में डकैत छात्रों को उन्ही के नीचे बिछने वाली चादर को फाड़कर हाँथ पैर बांधकर कालेज और छात्रों से कीमती सामान लूट कर ले गये थे। आज पुलिस ने एक मोबाईल की मदद से इस डकैती का खुलासा किया है

यह भी पढ़े

Web Title-Robbery coincided with Kashmiri students unfolded by police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, robbery coincided with kashmiri students unfolded by police, kashmiri students, robbery unfold, robbery with kashmiri students, robbery coincided with kashmiri students, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved