• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महर्षि पराशर की शोभायात्रा, उमडे श्रद्धालु

Rishi ,Parashar, procession, faithful, descended - Jaipur News in Hindi

जयपुर । पारीक महासभा की ओर से पारीक समाज क जनक व ज्योतिश शास्त्र के जनक महर्षि पराशर की शेभायात्रा 251 महिलाओं की कलशयात्रा के साथ रविवार को जयकारों के बीच निकाली गई। इस दौरान परकोटा के आसपास का क्ष़ेत्र भक्ति और आस्था के डूब गया। सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि शेभायात्रा को पुरानी बस्ती के पारीक पंचायती मंदिर से विधायक सुरेन्द्र पारीक ने आरती उतारकर जयकारों के बीच रवाना किया। शोभायात्रा में 251 महिलाएं एक ही परिधान में सिर पर मांगलिक कलष लेकर चल रही थी। प्रदूषण मुक्त निकली इस शोभायात्रा में हाथी, घोडे, उंट, बग्गी का लवाजमा शोभायात्रा की शान बढा रहा था। शोभायात्राका समाज बंधुओं, राजनैतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जगह-जगह स्वागत किया गया। सांसद रामचरण बोहरा ने गोविंद राव जी का रास्ता, विधायक मोहन लाल गुप्ता ने गोपीनाथ जी मंदिर के बाहर आरती उतारी। यात्रा पुरानी बस्ती के पारीक पंचायती मंदिर से रवाना हुई।जो पुरानी बस्ती के प्रमुख मार्गों से होती हुई पारीक पाठषाला आकर समाप्त हुई। इस मौके पर पारीक महासभा समिति के अध्यक्ष के.के पारीक,पारीक कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष काषी पुरोहित व पारीक महासभा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य व समाज के लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

Web Title-Rishi ,Parashar, procession, faithful, descended
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rishi , parashar, procession, faithful, descended, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved