• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लवाजमे के साथ तीज की सवारी निकली

Ride out with Teej - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गुलाबीनगरी में शुक्रवार शाम को तीज की सवारी निकाली गई। सिटी पैलेस के जनानी ढ्योडी से पूरे लवाजमे के साथ शाही ठाट बाट के साथ निकाली त्रिपोलिया गेट से निकल कर चौगान स्टेडियम पहुंची। इसके बाद ताल कटोरा जाकर मेला समाप्त हो गया। बूढी तीज की सवारी शनिवार को भी निकलेगी। शाही सवारी में ऊंट, घोड़े, हाथी, बैलगाडी, बग्घी शामिल थे। तीज माता की शोभायात्रा में एक ओर जहां जयपुर के ख्यातनाम बैंड वादक मधुर स्वर लहरियां बिखेरते हुए चल रहे थे। वहीं राजस्थानी लोक कलाकार राजस्थानी लोक कला की सतरंगी छटा बिखेरते हुए चल रहे थे। इनमें लोक कलाकार कच्छी घोड़ी नृत्य, कालबेलियां नृत्य, चकरी नृत्य, गैर नृत्य की प्रस्तुति देते हुए दर्शकों की वाहवाही लूट रहे थे। सवारी के आगे-आगे हाथी पर राज घराने का पचरंगा ध्वज था। विदेशी पर्यटकों के लिए हिन्द होटल की छत पर बैठने की व्यवस्था की गई थी। जहां बैठ कर उन्होंने फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। सवारी तालकटोरे की पाल पर पहुंचने पर घेवर का भोग लगाया गया।

यह भी पढ़े

Web Title-Ride out with Teej
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ride, teej, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved