• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

टाटा मिले जेटली से,नहीं बोले क्या बात हुई

नई दिल्ली। टाटा समूह में शीर्ष पद पर नियंत्रण को लेकर मची खींचतान के बीच टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात की। इस बैठक के बाद किसी ने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। करीब आधे घंटे तक चली बैठक के बाद रतन टाटा ने कहा, अभी बात करना मेरे लिए सहज नहीं है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक टाटा समूह में रतन टाटा और पद से हटा दिए गए पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्रस्त्री के बीच चल रही खींचतान पर मंत्रालय भी चिंतित है। वित्त मंत्रालय मामले से संबद्ध सभी हितधारकों के हितों की रक्षा चाहता है। टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 26.11 प्रतिशत है, जबकि बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी 10.36 फीसदी है। टाटा समूह की एक अन्य प्रमुख कंपनी टाटा स्टील में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 12.8 प्रतिशत, एचडीएफसी का हिस्सेदारी 4.65 प्रतिशत और अन्य बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी 19.39 प्रतिशत है।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-ratan tata meets arun jaitley
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ratan tata, arun jaitley, tata group, cyrus mistry, corporate upheavel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved