• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यमुनानगर में मासूम से रेप, चाचा पर लगा आरोप

Raping innocent in Yamunanagar, uncle allegation on - Yamunanagar News in Hindi

यमुनानगर । जिले में एक हाई प्रोफाइल फेमली ने अपने ही परिवार के एक सदस्य पर दो साल की मासूम से रेप का आरोप लगाया है।दरअसल दो साल की मासूम की हालत को देख जब उसकी मां ने एक निजी डाक्टर को दिखाया तो निजी डाक्टर ने रेप की पुष्टि की और ये मामला पुलिस थाने में पहुंच गया । महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। महिला अपने मायके में आई थी लेकिन अगले ही दिन उसका पति अपने दोनों बच्चों को लेकर उसके सुसराल आ गया लेकिन जब अपना काम निपटाने के बाद महिला अपने सुसराल पहुंची तो उसकी बड़ी बेटी जो कि महज दो साल की है वह काफी डरी सहमी थी लेकिन महिला इस मासूम की बात समझ नहीं सकी हांलाकि दो दिन बीत जाने के बाद जब महिला अपनी बच्ची को लेकर निजी डाक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर ने मासूम के साथ रेप जैसी घटना होने की शंका जाहिर की । जिसे सुनते ही महिला के पांव तले से जमीन खिसक गई । आनन फानन में महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंच गई । यहां पुलिस ने भी जब इस मामले को देखा तो वह भी हैरान हो गई और महिला की दो साल की बेटी को लेकर रात को ही सिविल अस्पताल पहुंची । सिविल अस्पताल में डाक्टरों की मौजूदगी नहीं होने के कारण मासूम का मेडिकल भी नही हो सका जिसके बाद मासूम को अस्पताल में ही दाखिल कर लिया गया । पुलिस ने इस मासूम की मेडिकल जांच के लिए डाक्टरों के बोर्ड का पैनल भी बनवाया है। और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े

Web Title-Raping innocent in Yamunanagar, uncle allegation on
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamunanagar hindi news, haryana hindi news, rape, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved