• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुष्कर्म पीड़िता ने किया सुसाइड

rape victim commit suicide in rohtak - Rohtak News in Hindi

रोहतक। कटेसरा गांव में गैंगरेप पीड़िता ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के एक कमरे में लटका हुआ मिला। पीड़िता एक दिन पहले ही गांव के बाहर खेतों में सडक़ किनारे बेहोशी की अवस्था में मिली थी। उसने पांच युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। रोहतक पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया। पीड़िता ने जानकारी दी थी कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह घर से बाहर पेशाब करने के लिए आई थी। इस दौरान दो युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। बाद में उसे गांव के ही खेतों में ले जाया गया, जहां तीन और युवक मौजूद थे। इसके बाद सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पहले पुलिस और फिर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिए थे। इस दौरान उसने गांव के ही सुनील नाम युवक का नाम लिया था। इसके बाद रोहतक के महिला पुलिस स्टेशन ने पीड़िता की शिकायत एक नामजद युवक समेत 5 के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज किया था। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी ले लिया था।

यह भी पढ़े

Web Title-rape victim commit suicide in rohtak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, hindi news, haryana, crime, gangrape, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved