• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मन्दिर निर्माण ही अशोक सिंघल को सच्ची श्रद्धांजलि है: देशपांडे

ram mandier - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अयोध्या कार सेवकों की याद में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल हुतात्मा दिवस के अवसर पर रविवार को रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया। इसी संदर्भ में जयपुर प्रान्त के प्रत्येक जिले में बजरंग दल की ओर से अशोक सिंघल की पुण्यतिथी परश्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान के कार्यक्रम आयोजित किये गये। पूरे जयपुर प्रान्त में 2000 यूनिट रक्तदान हुआ। जयपुर महानगर में अग्रसेन हॉस्पीटल विद्याद्यर नगर विश्वकर्मा जिलें में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता विहिप के केन्द्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे, मुख्य अतिथि डीसीपी जयपुर अशोक गुप्ता तथा विहिप के जयपुर प्रान्त अध्यक्ष नरपत सिंह शेखावत रहे। रक्तदान के कार्यक्रम बजरंग दल के प्रान्तीय संयोजक अशोक सिंह राजावत के नेतृत्व में किये गये। विहिप के प्रान्त मीडिया प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल हुतात्मा दिवस के रुप में हर वर्ष रक्तदान दिवस के कार्यक्रम 2 नवम्बर से 6 नवम्बर के बीच पूरे भारतवर्ष में आयोजित करता है। केन्द्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे ने अशोक सिंघल की पुण्यतिथी पर श्रद्वांजलि सभा में उनके जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि के कर्णधार सिंघल थे। उन्हीं के मार्गदर्शन से इतना बडा आन्दोलन संभव हो पाया। भव्य राम मन्दिर निर्माण ही अशोक सिंघल और कारसेवकों को सच्ची श्रद्वांजलि है। बजरंग दल जयपुर महानगर सह संयोजक कुलदीप पारीक ने बताया कि जयपुर महानगर में पांच स्थान अग्रसेन हॉस्पीटल विद्याद्यर नगर, केशव नगर सामुदायिक केन्द्र सी- स्कीम, उर्मिला गेस्ट हाउस दुर्गापुरा, आदर्श विद्या मन्दिर आदर्श नगर, के.डी. कॉलेज चाकसू पर रक्तदान के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें 400 यूनिट रक्तदान किया गया। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-ram mandier
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram mandier, vhp, blood donation, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved