• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

राम नाम गुण गाये ले मीता हर सिमरत तेरी लाज रह

कीर्तन दीवान में सबसे पहले भाई सतनाम सिंह, हजुरी रागी, गुरूद्वारा हीदा की मोरी वालों ने ‘‘कोई जन हर सिउ देवे जोर’’ एवं ‘‘चरन बकउ धीजे प्राण’’ शबद गाकर संगत को निहाल किया। उनके बाद भाई करनैल सिंह, दिल्ली वालों ने ‘‘तू ही निरंकार बाबा तू ही निरंकार’’, ‘‘राम नाम गुण गाये ले मीता हर सिमरत तेरी लाज रहे’’ एवं ‘‘हर दिन रैन कीर्तन गाईये’’ शब्द गाकर संगत को निहाल किया। भाई सतविन्दर सिंह, हजुरी रागी, दरबार साहेब, अमृतसर वालों ने ‘‘मेरा मन लागा तोहे, सावल सुन्दर रामईया’’ शबद गाया। इनके उपरान्त भाई अमरजीत सिंह पटियाला वालों ने ‘‘जिस मन वसिया सोई’’, ‘‘सभना का मां पियो आप है’’ एवं ‘‘तेरे भरोसे प्यारे मै लाड लडाया’’ शब्द गाये। भाई तेजेन्द्र सिंह जी ने ‘‘सब राजन के राजा’’ शब्द गाते हुये ‘बोले सो निहाल’ ‘सत श्री अकाल’ के जयकारे संगत द्वारा लगवाये। उन्होंने ‘‘ईका बाणी ईक गुर इको सबद वीचार’’ शब्द गाया। यह शब्द तीसरे गुरूजी द्वारा उच्चारण किया गया था उन्होने कहा एक ही बाणी है, एक ही गुरू है और सिमरन के लिए एक ही नाम है। भाई तजेन्द्र सिंह जी ने बीच-बीच में वाहेगुरू का सिमरन भी करवाया जिससे संगत मत्र मुग्ध हो गई। पूरा स्थान वाहेगुरू के सिमरन से गुजायमान हो गया। समागम में इस बार भाई चिमनजीत सिंह लाल, दिल्ली वाले, भाई रविन्दर सिंह, श्री अमृतसर वाले, भाई गुरप्रीत सिंह जी ‘रिंकु’, मुम्बई वाले भी भाग लेने के लिये जयपुर पहुंच चुके है। दोपहर मेें अमृत संचार का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 60 लोगों ने अमृतपान किया। अमृत संचार को पूर्ण कराने के लिए दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब से विषेष रूप से पंज प्यारे आमंत्रित किये गये है। इन्हीं पंज प्यारों द्वारा सिखों को अमृतपान कराया गया। प्रत्येक कीर्तन समाप्ति के बाद गुरू के अटूट लंगर का वितरण किया गया। रात का दीवान रहरास साहेब के पाठ से शुरू किया गया। उसके उपरान्त बाहर से आये सभी रागी जत्थों ने कीर्तन किया।

यह भी पढ़े

Web Title-Ram Hari Simrat thy shame Mita properties to be sung
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram, hari, simrat , shame, mita, properties, sung, gurumat, samgam, jaipur, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi, ram hari simrat thy shame mita properties to be sung
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved