• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम भरत मिलाप प्रसंग ने नम कर दिए नैन

Ram Bharat Solder affair has the eye moist - Kota News in Hindi

कोटा । राष्ट्रीय मेला दशहरा के तहत नदीपार क्षेत्र में पार्वतीपुरम स्थित नेवारानाथ धाम में नगर निगम कोटा की ओर से चल रही संगीतमय श्रीराम कथा में शनिवार को राम भरत मिलाप के प्रसंग का वृतांत सुन श्रोताजनों की आंख नम हो गई। संगीतमय श्रीराम कथा में दोहो व चौपाइयों के साथ कथावाचक साध्वी उमा देवी ने भाई का भाई से प्रेम विस्तृत रूप से समझाया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साध्वी उमा ने कहा कि अब कलयुग में भाईचारा कम और वैमनस्यता बढ़ रहीहै जो चिंता का विषय है। नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने की भी जरूरत है। जिस व्यक्ति के जीवन में संस्कार होते है वो कभी पथ से नहीं भटकता। कथा के दौरान प्रभु राम की चरण पादुका पूजन, राम भरत मिलन संवाद रौचक व सरल भाषा में समझाया। इस कभी राम बनकर तो कभी श्याम बन कर चले आना प्रभुजी... छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...सरीखे भजनों की रसधार पर श्रद्धालु खूब थिरके। मेला प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि शाम तक चली कथा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रविवार को सीता हरण प्रसंग होगा। कथा 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Ram Bharat Solder affair has the eye moist
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram, bharat, solder, affair, eye, moist, kota, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved