• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झालावाड़ के अकलेरा में खुलेगा बारानी कृषि आधारित अनुसंधान केन्द्र

Rainfed agriculture based research center will open in Jhalawar - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। दो वर्ष पहले जिले के दौरे पर आए केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र हैदराबाद के निदेशक को जिले के अकलेरा क्षेत्र की जमीन रास आ गई है। अब यहां बारानी कृषि आधारित अनुसंधान केन्द्र खुलने की सहमति जता दी है। सभी कागजी कार्रवाई पूरी की ली गई हैं। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए अकलेरा मेंं अस्थाई बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र शुरू करने की स्वीकृति हैदराबाद से मिल गई है। केन्द्र खुलने से क्षेत्र में वर्षा आधारित फसलों और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सर्वे कर रिसर्च किया जाएगा। इससे किसानों को अपनी फसलों के उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, यह भी देखा जाएगा कि बिल्कुल बंजर जमीन में कौनसी फसलें पैदा की जा सकती हंै। कई नवाचार भी यहां किए जाएंगे। नव स्वीकृत केन्द्र अकलेरा में चल रहे कृषि अनुसंधान उप केन्द्र भवन में ही चलेगा। दो साल पहले अकलेरा दौरे पर आए केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र हैदराबाद के निदेशक जी.आर. चेरी ने क्षेत्र की मिट्टी और सिंचाई सुविधाओं को देखने के बाद यहां केन्द्र शुरू करने की इच्छा जताई थी। हाल में अकलेरा में दो दिन पूर्व एक कार्यक्रम में शामिल होने आए निदेशक चेरी ने केन्द्र की घोषणा की है। केन्द्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को कम और अधिक पानी की उपलब्धता में अधिक उत्पादन वाली फसलों के लिए नए रिसर्च होंगे। किसानों को फसल में खाद बीज देने आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। क्षेत्र में वातावरण के अनुसार कौनसी फसल की बुवाई लाभदायक होगी, इसकी भी जानकारी किसानों जाएगी। खेती के अन्य कई आधुनिक तरीके भी सिखाएंगे। अकलेरा उपखण्ड क्षेत्र में किसान प्रमुख रूप से मक्का, सोयाबीन, उड़द, चना, ज्वार, तिल, चना, सरसों, लहसुन, धनियां आदि की फसलों की बुवाई करते हैं। वहीं, यहां सिंचाई के लिए नदियों तालाब और नहरों की सुविधाएं भी हैं। इस बारे में बारानी कृषि अनुसंधान उप केन्द्र अकलेरा के प्रभारी जीतमल धाकड़ ने बताया कि बारानी केन्द्र की अस्थाई स्वीकृति मिल चुकी है। इसके खुलने से फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए अनुसंधान होगा । इससे क्षेत्र सहित जिले के किसानों को फायदा मिलेगा।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-Rainfed agriculture based research center will open in Jhalawar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rainfed, agriculture, based, research center, open, jhalawar, news of jhalawar, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved