• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में कन्हैया की रिहाई की मांग को लेकर रेल परिचालन बाधित

Rail Operations ban after demanded kanahiya kumar bail - India News in Hindi

पटना। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई की मांग को लेकर बिहार में ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) सहित करीब 10 छात्र संगठनों ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेल परिचालन बाधित किया। कन्हैया बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं, जिसे पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। रेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र संगठनों ने कन्हैया की रिहाई की मांग को लेकर दरभंगा, मधुबनी और खगç़डया रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन किया और रेलमार्ग जाम किया। दरभंगा स्टेशन पर शुक्रवार सुबह ब़डी संख्या में छात्र एकत्र हुए और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोककर उसके इंजन पर चढ़ गए और केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। छात्रों ने करीब 20 मिनट तक ट्रेन को दरभंगा स्टेशन पर रोके रखा। छात्र संगठनों ने मधुबनी स्टेशन पर जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को आधे घंटे तक रोके रखा। वहीं रेल पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद छात्रों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। खगड़िया रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के छात्र संगठन ने रेल रोकी और प्रदर्शन किया। पटना में भी छात्र रेलवे पटरी पर उतरे और रेल परिचालन बाधित किया। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-Rail Operations ban after demanded kanahiya kumar bail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanahiya kumar, jnu student, rail operations ban , kanahiya kumar bail, rail department jam railway track on kanahiya bail demand, indian political current affair, political update, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved