• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल भावी प्रधानमंत्री-कामत

Rahul future Prime minister-Kamat - Kota News in Hindi

कोटा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत ने कहा कि राहुल गांधी जल्द कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेेंगे। वह देश के भावी प्रधानमंत्री है। कामत ने शुक्रवार को कोटा में एनएसयूआई के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और राष्ट्रीय महासचिव गुरूदास कामत एनएसयुआई के सम्मेलन में भाग लेने कोटा पहुुंचे। आई एल सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में आगामी 24 जुलाई को होने वाले छात्रसंघ चुनावों के संदर्भ में आयोजित संवाद सम्मेलन में दोनो नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कोटा के नेताओं को निशाने पर लेते हुए सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि कोटा से प्रदेश सराकर में एक भी मंत्री नहीं बनाया गया। वहीं कोटा के मुकाबले छोटे शहरों में भी एअरपोर्ट सुविधा है लेकिन हर तरह से योग्य होने के बावजुद कोटा के लोग हवाई सेवा से वंचित है।

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul future Prime minister-Kamat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul, prime minister, kamat, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved