• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धर्म के नाम लोगों को लड़ा रहे मोदी:राहुल

rahul attacks PM modi,accuses him of divisive politics - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यहां कहा कि मोदी धर्म के नाम पर लोगों को लडा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यकीन न हो तो गुजरात जाकर देख लीजिए, वह विकास नहीं धर्म के नाम पर लोगों को ल़डाने का काम कर रहे हैं। राहुल बुधवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे ईसाई समाज के लोगों से मिले और फिर अंबेडकर पुरम पहुंचे। अंबेडकरपुरम में राहुल ने विपश्यना केन्द्र का उद्घाटन किया। यहां वह एक घंटा विलंब से पहुंचे और उन्होंने भगवान बुद्घ की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्घासुमन अर्पित किए और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राहुल ने कहा, कांग्रेस ने समाज के दबे-कुचलों के उत्थान के लिए मनरेगा योजना चलाई। हमारी हरदम कोशिश रहती है कि चाहे वह किसी जाति व धर्म का व्यक्ति हो, उसके पास तक जाऊं। उन्होंने कहा, मैं 20 साल से विपश्यना कर रहा हूं। मैं जब 26 साल का था तो विपश्यना करते हुए एक बार काफी चिडचिडा हो गया, मैंने समझा की यहां मेरा कोई फायदा नहीं होने वाला। स्थिति यहां तक हो गई कि एक बार मैंने केन्द्र संचालक को कह दिया कि आप मुझे बेवकूफ बना रहे हैं। 18 घंटे बैठाते हैं, समझ में कुछ नहीं आता। राहुल ने कहा, संचालक ने इतना सुनते ही कहा कि तुम जाओ। बाद में समझ में आया कि विपश्यना के बिना सबकुछ अधूरा है। व्यक्ति जब अपना कार्य करता है तो उसे कोई परेशानी नहीं आती है और वही हम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अपराह्न् करीब एक बजे राहुल गांधी शाकंभरी देवी के दर्शन को रवाना हो गए। वहां वह पूजा-अर्चना भी करेंगे। गागलहेडी में खाट सभा करने के बाद दारूल उलूम देवबंद जाएंगे। कार्यRम को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
मंगल को मेरठ में रोड शो...
देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 6 अक्टूबर को मेरठ में होंगे। राहुल गांधी 5 अक्टूबर की रात ही मेरठ पहुंच जाएंगे। रात को वह सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। अगले दिन रोड शो करेंगे और किसानों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली चले जाएंगे। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-rahul attacks PM modi,accuses him of divisive politics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, pm modi, divisive politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved