• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

छोटी काशी के मंदिरों में लगे राधे के जयकारे

जयपुर। श्रीराधा कृष्णजी का मनोहारी श्रृंगार, ढोल, मृदंग की थाप और मंजीरे की धुन पर भाव-विभोर होकर भजन संकीर्तन करते श्रद्घालु बीच.बीच में श्रीराधे.श्रीराधे के जयघोष। फूलों और गुब्बारों से सजे मंदिर। शुक्रवार को राधा.कृष्ण मंदिरों कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा रहा। राधाष्टमी के मौके मंदिरों में सुबह से शाम तक बरसाने का रंग बरसा। इसके कई प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान भक्ता राधे की भक्ति में खो गए और श्री राधे, राधे-श्याम मिला के जाप से मंदिर परिसर गूंज उठा। भजन मंडली ने राधेकृष्ण के प्रेम पर आधारित भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों का दौर दोपहर से रात तक चला। इस अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिरों में राधा रानी के पुरुष युक्त पाठों से पंचामृताभिषेक किया गया। । जन्म पर उछाल लुटाई गई एवं भक्तों ने बधाई गान गाए। आराध्य गोविन्ददेवजी के मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी के अनुसार सुबह मंगला आरती के बाद तिथि पूजा-अभिषेक किया गया। इसके बाउ मंगला झांकी के बाद राधाजी और गोविन्दजी का विशेष पूजन किया। उत्सव दर्शन रात्रि 8 बजे तक रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-Radha engaged in small temples of Kashi Jaykare
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: radha, engaged , temples, kashi , jaykare, radhastmi, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved