• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धक्का दिया, एटीएम बदला, चोर ने निकाले 30 हजार

push the person and change the atm - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर । एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकाल कर बाहर निकला तभी किसी अनजान व्यक्ति से उसकी टक्कर हो गई और उसका एटीएम नीचे गिर गया । अनजान व्यक्ति ने ही उसे माफ़ी माँगते हुए एटीएम उठाकर दिया लेकिन उसके अकाउंट से पैसे निकलने के बाद पता चला कि किसी ने उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए है। जानकारी के अनुसार वकील गिरधरसिंह भाटी पुत्र सुजानसिंह जेडीए सर्किल के पास अपने एसबीबीजे रामगढ़ ब्रांच के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने आए। इस दौरान उनके पास एक अज्ञात शख्स खड़ा था। वो जैसे ही पैसे निकालकर रवाना होने लगे तो पास में खड़ा युवक उनसे टकराया और उनका एटीएम गिरा दिया। फिर उन्हें एसबीबीजे का ही दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। अधिवक्ता ने एटीएम को देखा भी नहीं और जेब में डालकर घर चले गए। शाम को लौटते समय वकील गिरधरसिंह के मोबाइल में तीन एसएमएस आए। उसके खाते से एटीएम कार्ड के माध्यम से दस-दस हजार रुपए निकाल लिए गए थे। अधिवक्ता को अंदेशा है कि एटीएम कार्ड गिरने के बाद उठा कर देते समय उस अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया और पहले से देखे गए पासवर्ड से राशि निकाल ली। वहीं एक्सचेंज में वकील के पास जो एटीएम था, वो भी फर्जी निकला। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यह भी पढ़े

Web Title-push the person and change the atm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, rajasthan, jodhpur, crime, atm fraud, cyber crime, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved