• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुराना इंजन बदलने पर ही पंजाब का होगा भला - भगवंत मान

Punjab will go well with the old engine change - Bhagwant Mann - Pathankot News in Hindi

पठानकोट। जो पंजाबी सारी दुनिया में कामयाबी का परचम लहराता है, वह पंजाब में अपनी मिटटी में फेल हो जाता है इसका मुख्य कारण है की पंजाब का ढांचा जो बादल परिवार ने कांग्रेस के साथ मिल कर बिगाड़ दिया हुआ है। यह विचार आम आदमी पाटी के प्रांतीय कन्वीनर और सांसद भगवंत मान ने यहां एक विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए किया।

उन्होंने कहा की आजादी आई है तो सिर्फ बत्ती वाली गाड़ियों में घूमने वालों की ।उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेज तो 70 साल पहले यहां से चले गए लेकिन इन काले अंग्रजों ने आपस में यह समझौता किया हुआ है की इस बार मेरी बारी अगली बारी आपकी । उन्होंने कांग्रेस की तुलना उस 80 वर्षीय बीमार से की जिसको डॉक्टरों ने जवाब दे दिया हो की अब इसकी घर जा कर सेवा कर लो ।उन्होंने कहा की 80 फीसदी किसानों ने बादल सरकार के समय में आत्महत्या की, 90 फीसदी नोजवान चिट्टा के सेवन से मर रहे है । उन्होंने कहा की पंजाब में व्यापारी यहां से चले गए हैं । यह मार्किट से 3 .50 रुपए बिजली खरीद कर 7 .50. रुपये बेच रहे हैं ।

उन्होंने आरोप लगाया कि बादल परिवार को 2 करोड़ रुपए गुंडा टैक्स के रूप में पठानकोट से इकठा कर रहा है। इन्होंने सड़कें बेच कर टोल टैक्स लगा दिए है । इस अवसर पर जोगिन्दर सिंह छिना कुलभूषण सिंह मन्हास डॉ विनोद समीर शारदा गुरविंदर सिंह शामपुरा सिमरनजीत कौर ठेकेदार अमरजीत सिंह रोहित स्याल लखबीर सिंह सौरभ बहल सहित अनेक लोग शामिल थे।

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab will go well with the old engine change - Bhagwant Mann
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab will go well with the old engine change - bhagwant mann, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, pathankot news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved