• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

थम गया प्रचार, मतदान का इंतजार

Publicity subsided waiting to vote - Kanpur News in Hindi

कानपुर। विधानसभा चनाव के अंतिम दौर में शुक्रवार को सभी पार्टियों के प्रत्याशियो ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। जगह-जगह जनसंपर्क और विशाल वाहन जुलूस जिले की सभी 10 विधानसभाओं में निकाले गये। दिनभर चले चुनावी प्रचार शाम पांच बजे थम गया। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब कोई भी प्रत्याशी न तो वाहन जुलूस निकाल सकता है और न ही जनसभा करेगा। प्रत्याशी अब निश्चित संख्या में घर-घर जाकर ही प्रचार कर पायेंगे। अधिकारियों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन में न तो लाल या नीली बत्ती लगायी जा सकती है और न ही सायरन बजाया जा सकेगा। जुलूस की शक्ल में अब कोई भी उम्मीदवार जनसंपर्क करते है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। 19 फरवरी को होने वाले मतदान के दौरान प्रत्याशी केवल तीन वाहनों के साथ ही चल सकते है। जिसमें मतदान के दिन एक वाहन प्रत्याशी के लिए, एक उनके एजेंट और एक वाहन कार्यकर्ताओं के लिए होगा। यही नहीं प्रत्येक वाहनों में चालक सहित केवल पांच ही व्यक्ति होंगे।

[# UP ELECTION: चुनावी घमासान में निजी रिश्ते दांव पर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Publicity subsided waiting to vote
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: publicity, subsided, waiting, vote, public relation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved