• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनकल्याण शिविरों में बनाए मृदा कार्ड

Public welfare camps maintain soil Card - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविरों में 898 किसानों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाये गये। इससे पहले जिले में 12884 मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किये गये है। जिला कलक्टर पी.सी.किशन ने बताया कि शिविरों में 960 मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वितरित किये गये। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत 570 पौधे लगाए गए। जनकल्याण शिविरों में 57 निजी शौचालयों की स्वीकृति जारी की गयी। पंचायत शिविरों के दौरान 29 कचरा पात्रा बनवाकर विभिन्न स्थानों पर रखवाये गये। शिविरों के दौरान 40 कब्जा धारियों के मकानों का नियमितिकरण किया गया तथा 11 गरीब परिवारों को रियायती दर पर भूखण्ड आवंटित किये गये। 4 गरीब, घूमक्कड़, भेड़ पालकों को निशुल्क भूखण्ड दिये गये। शिविरों के दौरान जनता जल योजना के तहत संचालित 20 पेयजल परियोजनाओं में 2 लाख 11 हजार रूपये की राशि के विधुत बिलों का भुगतान किया गया। शिविरों में 165 राशन कार्डों में संशोधन, 63 प्रकरणों का निस्तारण, 179 डूपलीकेट राशन कार्ड जारी किये गये तथा 109 विलोपित राशनकार्ड की डुपलीकेट डिजीटीलाईजेशन किया गया। शिविरों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 727 परिवारों को लाभान्वित किया गया, वही पर 24 अपात्र परिवारों को सूची से हटाया गया। भामाशाह योजना के तहत 1137 परिवारों को भामाशाह कार्ड बनवाये गये तथा 7036 नागरिकों को भामाशाह योजना की जानकारी दी गयी। जनकल्याण शिविरों में राजस्व के 291 प्रकरणों का निपटारा किया गया। 18 आम रास्तों के प्रकरण निस्तारित किये गये तथा 346 राजस्व रिकार्ड की प्रतियां उपलब्ध करवायी गयी। यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज... यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े

Web Title-Public welfare camps maintain soil Card
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: public, welfare, camps, maintain, soil , card, shri gangnagar, rajatshan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved