• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

JNU में लापता छात्र के मामले पर प्रदर्शन

नई दिल्ली। जेएनयू के छात्रों ने लापता छात्र नजीब अहमद की तलाश की मांग के साथ गुरूवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की जिन्होंने कथित रूप से नजीब के साथ मारपीट की थी। नजीब को लापता हुए 20 दिन हो चुके हैं। करीब 150-200 छात्र विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन के पास जमा हुए और नजीब की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया जिन्होंने नजीब के साथ मारपीट की थी। नजीब 14-15 अक्टूबर की रात से लापता है। आरोप है कि उसे 20 छात्रों के समूह ने पीटा था जो हास्टल चुनाव के संबंध में प्रचार के लिए उसके कमरे पर गए थे। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-protest in JNU over missing student
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protest, jnu, missing student, nazeeb, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved