• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित

Programme announced for elections - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। पंचायती संस्थाओं में नवम्बर 2016 में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 15 नवम्बर को जारी होगी। जिसके बाद 18 नवंबर तक नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत करने, 19 नवंबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 21 नवंबर दोपहर तीन बजे तक नाम निर्देशन वापिस लेने और 21 नवंबर को ही शाम तीन बजे बाद चुनाव चिन्हों का आबंटन की जाएगी। इसके बाद जरूरी हुआ तो 29 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा और 1 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं प्रमुख और उपप्रधान का उपचुनाव दो दिसंबर को होगा। इसी प्रकार पंच/सरपंचों के लिए नियम 23 के सपठित नियम 55 से 57 के अंतर्गत लोक नोटिस जारी 15 नवम्बर को होगा। नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा और वापसी 25 नवम्बर को होगी। इनके लिए जरूरत में की गई मतों की मतगणना 29 नवम्बर को होगी। वहीं उप सरपंच का चुनाव 30 नवम्बर को होगा। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-Programme announced for elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, news, rajasthan, programme, announced, elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved