• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निकला ताजियों का जुलूस

procession turned Tajion - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। मोहर्रम माह के तहत यौमे आशुरा के मौके पर बुधवार को मुस्लिम समुदाय ने शहर में पंरपरागत 4 ताजियों का जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर ‘बच्चों व युवाओं द्वारा या हुसैन...’ के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गंूज उठा। जुलूस के दौरान मुस्लिम युवाओं ने जमकर अखाड़ा प्रदर्शन किया। मदीना मस्जिद से जुलूस निकाला, जो पुरानी जेल, माणक चौक, सर्राफा बाजार, कानेरा पोल पहुंचा। यहां कंधारवाडी, फरासवाड़ा व लालपुरा का जुलूस भी शामिल हुए। ताजिए रवाना होकर सर्राफा बाजार, माणक चौक, वखारिया चौक से जुना महल के पास बाबरिया बडले के नीचे जमा हुए। इसके बाद हाजीपुरा, फौज का बडला, माणक चौक, सोनिया चौक, पुराना अस्पताल होते शाम को गेपसागर की पाल पर पहुंचे, जहां पर ताजियों को ठंडा किया गया। इससे पहले जगह-जगह लोगों ने फूल मालाएं चढ़ाई। ‘या हुसैन..., या हसन.., या अली..’ के नारों के साथ युवाओं ने जमकर अखाड़ा प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े

Web Title-procession turned Tajion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: procession, turned, tajion, dungarpur, rajasthanj hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved