• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

16 कॉलोनियों के 300 उपभोक्ता लगा रहे दफ्तरों के चक्कर

कोटा। नगर विकास न्यास व जलदाय विभाग के बीच आपसी तालमेल के अभाव में 16 कॉलोनियों के 300 उपभोक्ता दोनों दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। न्यास ने 1 अप्रेल को 16 कॉलोनियों को पानी की सप्लाई के लिए जलदायविभाग को हस्तांतरित कर दिया था। तब से पानी की सप्लाई और बिल वसूलने की जिम्मेदारी भी जलदाय विभाग के जिम्मे आ गई। जिसके बदले जलदाय विभाग ने उपभोक्ताओं को 1 अप्रेल से बिल थमा दिए हंै लेकिन, सैकड़ों उपभोक्ताओं ने पूर्व में ही न्यास में एडवांस राशि जमा करा रखी है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं को जलदायविभाग में दोबारा बिल की राशि जमा कराने का बिल दिया है उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उपभोक्ता दोनों दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। जलदाय विभाग उपभोक्ताओं से राशि जमा कराने की कह रहा है कि जब यूआईटी से पैसे मिलेंगे समायोजित कर लिए जाएंगे। इसके चलते उपभोक्ताओं को दोबारा बिल भरना पड़ रहा है। यह भी पढ़े :डिंपल ने कहा-ट्रेनी सीएम ने इतना काम कर दिया यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-problem for comsumer in kota
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: problem, consumer, kota, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved