• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

500के नोट पर अशोक स्तंभ में त्रुटि, गांधी की परछाई:RBI बोला-चलेंगे

printing mistakes in new 500 rupee notes,RBI says-notes valid - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। छपाई में त्रुटि की वजह से 500 रूपये के कुछ नए नोट देख लोगों को उसके असली न होने का भ्रम हो सकता है और अगर ऎसे नोट किसी को मिलें तो वे उसे बदल सकते हैं। दरअसल, छपाई में गडबडी के कारण 500 रूपये के कुछ नए नोटों में गलतियां साफ देखी जा सकती हैं। ऎसे नोटों की संख्या का पता नहीं है। उन्हें देखकर लोगों के दिमाग में संदेह उत्पन्न हो सकता है कि ये नोट असली हैं या नकली। कुछ नोटों में गारंटी घोषणा सिक्युरिटी थ्रेड पर छप गई है जबकि कुछ नोटों में महात्मा गांधी के चेहरे की परछाई दिखाई पड रही है, अशोक स्तंभ के सिंहों का स्थान भी गलत जगह पर है जबकि कुछ नोटों के नंबर नोट से बाहर निकल गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि ये नोट मान्य हैं और इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर लोगों को ऎसे नोटों को चलाने में दिक्कत आ रही है तो वे उन्हें बदलवा लें। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने काला धन तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बीते आठ नवंबर को 500 रूपये तथा 1,000 रूपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित कर दिया था। (आईएएनएस)
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

यह भी पढ़े

Web Title-printing mistakes in new 500 rupee notes,RBI says-notes valid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: printing mistakes in new 500 rupee notes, rbi says-notes valid, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved