• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर में बिजली निगम के कर्मचारियों पर हमला

power corporation workers attacked in Dholpur - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना इलाके के मानसिंह का नगला गांव में बिजली पोल से ट्रांसफार्मर उतारने गए बिजली निगम के सतर्कता दल पर ग्रामीणों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले से पुलिसकर्मी और बिजली निगम के कर्मचारियों के गंभीर चोटें आई हैं। निगम के सहायक अभियंता सुरेश जादौन ने बताया कि मानसिंह के नगला गांव के ग्रामीणों पर बिजली निगम की बकाया राशि चली आ रही थी। उसकी रिकवरी के लिए ग्रामीणों को कई बार सूचित कर दिया था, लेकिन ग्रामीणों ने बकाया राशि जमा नहीं कराई। रिकवरी के लिए मंगलवार को निगम की टीम पुलिस बल के साथ गांव में ट्रांसफार्मर को उतारने गई थी। जैसे ही निगम के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को उतार कर गाड़ी में रखा तो ग्रामीणों ने पत्थर और लाठियो से निगम के दल पर पुलिस सहित धावा बोल दिया। हमले में एईएन सुरेश जादौन सहित पुलिस के जवान घायल हो गए। हमले की सूचना पर मौके पर पहुंची सैपऊ थाना पुलिस ने निगम के दस्ते को ग्रामीणों से मुक्त कराया। वहीं बिजली निगम ने ग्रामीणों के खिलाफ सैपऊ पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

यह भी पढ़े

Web Title-power corporation workers attacked in Dholpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: power corporation, worker, attack, dholpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved