• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

24 घण्टे के अंदर वितरित होंगी सभी प्रकार की डाक: मुद्गल

जयपुर। राजस्थान डाक परिमण्डल एवं जयपुर नगर मण्डल की ओर से शनिवार को डाक सप्ताह के अंतिम दिन ग्राहक एवं व्यवसाय सम्मेलन का आयोजन एमआई रोड स्थित एक निजी होटल में हुआ। सम्मेलन की शुरूआत राजस्थान परिमण्डल के निदेशक दुष्यंत मुद्गल ने किया। इस अवसर पर डाक निदेशक मुद्गल ने कहा कि कि वर्तमान में ई-कॉमर्स के क्षेत्र में डाक विभाग सबसे ज्यादा सक्रिय है एवं सभी बड़ी कंपनियां इसके नेटवर्क का फायदा उठा रही रही है। वर्तमान में विभाग की ओर से शुरू की गई कैश अॅान डिलीवरी एवं एक्सप्रेस पार्सल के लिए कैश ऑन डिलीवरी बहुत ज्यादा चर्चा में है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा पूरे विष्व में अपनी पहचान बना चुकी । विभाग मार्च 2017 से सभी प्रकार की डाक की डिलीवरी 24 घण्टे के अंदर करेंगे। साधारण डाक भी 3 दिनों के भीतर वितरित की जाएगी। यदि ग्राहक की डाक समय पर वितरित नहीं हो रही है तो ग्राहक 1924 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं जिसका तुरंत समाधान किया जाएगा। साथ ही साथ ग्राहक अपनी किसी भी समस्या के लिए हमारे कार्यालय में भी संपर्क व्यक्तिगत, ई-मेल अथवा फोन के माध्यम से कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Posts will be delivered within 24 hours of all kinds
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: posts , delivered, within, 24, hours, all, kinds, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved