• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुस्तक वो सलाम पढिय़े हुसैन अलैहिस्सलाम पर का विमोचन

Poetry collection released in bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। इस्लाम के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के प्रिय नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की स्मृति में मोहल्ला उस्तान इमामबाड़े में काव्य संग्रह ‘वो सलाम पढिय़े हुसैन अलैहिस्सलाम पर’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में हजरत इमाम हुसैन की शान में मर्सिया, सलाम भी पेश की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी इकबाल हुसैन समेजा ने कहा कि मौजूदा दौर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हमारे लिए प्रेरणादायी है। अध्यक्ष मर्सियाख्वांह अल्लाहबख्श उस्ता ने कहा कि आज के दौर में हजरत इमाम हुसैन की रोशन जिन्दगी, शहादत और शुजाअत हमारे दिलों में रोशन है। डूंगर कॉलेज अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. जमील उस्ता ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन के अकीदतमन्दों के लिए सलाम का यह बेहतरीन संग्रह है। उस्ता केमल हाईड ट्रेनिंग सेन्टर के पूर्व निदेशक मोहम्मद हनीफ उस्ता ने कहा विभिन्न माध्यमों से जुटाई गई दुर्लभ रचनाएं इस पुस्तक में सदियों के लिए सुरक्षित हो गई हैं। पुस्तक के संकलनकर्ता मुहम्मद फारूख उस्ता ने बताया कि इस पुस्तक में देश के विभिन्न भागों से फारसी, उर्दू का कलाम जुटाया गया है। पुस्तक में इस्लाह करने वाले नासिर जैदी ने बताया कि अहलै बैअत से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है। कार्यक्रम में दिवंगत ताजियादार अल्लाहदीन उस्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संयोजन लेखक अशफाक कादरी ने किया।

यह भी पढ़े

Web Title-Poetry collection released in bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: poetry, collection, released, bikaner, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved