• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दुनिया के10सबसे ताकतवर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशहूर मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के टॉप दस प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया है। इससे पहले लोकप्रियता के मामले में टाइम मैगजीन के ऑनलाइन सर्वे में भी पीएम मोदी पहले स्थान पर रहे थे। विश्व के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में मोदी नौवें स्थान पर हैं। फोर्ब्स ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री 1.3 अरब की जनसंख्या वाले देश में अब भी बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। वहीं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन लगातार चौथे साल फोर्ब्स की सूची में पहले पायदान पर रहे है। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल तीसरी पायदान पर रहीं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चौथा स्थान मिला। पोप फ्रांसिस 5वीं पायदान पर हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन फोर्ब्स की सबसे ताकतवर लोगों की सूची में छठे नंबर पर हैं। बिल गेट्स लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज आठवें नंबर पर हैं।
फोर्ब्स ने जारी बयान में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकातों के साथ वैश्विक नेता के तौर पर अपनी छवि को मजबूत किया है। फोर्ब्स हर दस करोड़ की आबादी के हिसाब से एक व्यक्ति को सूची में शामिल करती है।
फोर्ब्स ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का भी जिक्र किया है। इस पर देश से लेकर दुनिया तक चर्चा है।
माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्या नडेला को सूची में 51वां स्थान मिला है।
अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना

यह भी पढ़े

Web Title-pm modi ranked top 10 in forbes list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm, narender modi, ranked, top 10, forbes list, america, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved