• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जलदाय विभाग के कार्यालयों में हुआ सफाई का आगाज

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर शुरू हुए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत रविवार को जलदाय विभाग के जयपुर सिटी सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी खंड कार्यालयों, उपखंड कार्यालयों की अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई की और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का आगाज किया। अधीक्षण अभियंता (उत्तर) अजयसिंह राठौड़ ने बताया कि पानीपेच, विद्याद्यर नगर और मिस्त्रीखाना के कार्यालयों पर सुबह जल्दी ही अधिकारी-कर्मचारी पहुंच गए और अपने-अपने कार्यालयों की सफाई करने में जुट गए। कार्मिकों ने अपने-अपने कक्षों, अलमारियों, फाइलों को सुव्यवस्थित कर संधारित किया। इस क्रम में कार्मिकों ने प्लास्टिक बैग्स का उपयोग स्वयं बंद करने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। इस अभियान के तहत पूरे महीने भर सभी कार्यालयों की सफाई व्यवस्था मजबूत की जाएगी और सक्षम अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-phed Department was cleaning offices open
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: phed , department, cleaning, offices, open, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved