• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

सिंधु जल संधि में बदलाव बर्दाश्त नहीं:पाक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि सिंधु जल समझौते में किसी भी प्रकार के बदलाव या संशोधन को वह स्वीकार नहीं करेगा। इस संबंध में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सहायक फातमी ने ‘डॉन’ अखबार से कहा, ‘पाकिस्तान सिंधु जल समझौते के प्रावधानों में किसी भी प्रकार के परिवर्द्धन या बदलाव को पाकिस्तान स्वीकार नहीं करेगा, और उस समझौते की पूरी भावना का सम्मान किया जाना चाहिए।’ पाकिस्तान का यह बयान भारत के उस बयान के बाद आया है जिसमें उसने इस संधि के क्रियान्वयन के संबंध में पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के मतभेद को द्विपक्षीय ढंग से सुलझाने की बात की है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने गुरुवार को कहा किशनगंगा जैसे प्रोजेक्टों के मामले में उनको ऐसी कोई वजह नहीं दिखती कि पाकिस्तान द्वारा तकनीकी डिजाइनों को लेकर उठाई गई आपत्तियों का निराकरण दोनों पक्षों के विशेषज्ञ नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत का मानना है कि इस तरह के विमर्श के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। डॉन की खबर के मुताबिक, भारत द्वारा और समय दिए जाने के अनुरोध से पाकिस्तान के कान खड़े हो गए हैं।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan threats, no any change in Indus Water Treaty will tolerate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, indus water treaty, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved