नई दिल्ली। पाकिस्तान के इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग में तैनात सुरजीत सिंह को
पाकिस्तान ने देश छोड़ने का आदेश दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से एक
बयान जारी किया गया है। बयान में भारतीय उच्चायुक्त से कहा गया है कि पाकिस्तान की सरकार ने सुरजीत सिंह को
अयोग्य घोषित किया है। भारत ने पाकिस्तान के इस कदम की निन्दा की है। आपको बता दें
कि नई दिल्ली में वीजा सेक्शन
में तैनात पाक उच्चायोग का महमूद अख्तर खुफिया दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया है।
महमूद के साथ मौलाना रमजान, सुभाष
जांगिड़ और जोधपुर से शोएब नाम का वीजा एजेंट भी पकड़ा गया है। डिप्लोमैटिक
इम्यूनिटी के चलते महमूद अख्तर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है लेकिन उसे तत्काल भारत
छोड़ने को कह दिया गया है।
यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं
क़दम ? आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :बेबुनियाद आरोपों पर टाटा सन्स ने सायरस मिस्त्री को लताडा
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope