• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पाकिस्तान 4 अधिकारियों को भारत से वापस बुलाने पर कर रहा विचार

इस्लामाबाद। भारत द्वारा जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी को देश से निष्कासित करने की घटना के बाद पाकिस्तान नई दिल्ली स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने चार अधिकारियों को वापस बुलाने पर विचार कर रहा है। विदेश कार्यालय के एक सूत्र ने सोमवार को कहा कि यह विचाराधीन है। अंतिम फैसला जल्द ही लिया जाएगा। इन चारों अधिकारियों में कॉमर्शियल काउंसलर सैयद फरूख हबीब तथा फस्र्ट सेक्रेटरी खादिम हुसैन, मुदस्सिर चीमा तथा शाहिद इकबाल शामिल हैं। भारतीय अधिकारियों द्वारा पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत महमूद अख्तर का रिकॉर्डेड बयान मीडिया में जारी करने के बाद इन चारों अधिकारियों के नाम सार्वजनिक किए गए। महमूद को भारत ने अवांछित व्यक्ति घोषित करते हुए देश से निष्कासित कर दिया था। अख्तर ने डॉन न्यूज से कहा कि उनसे यह बयान बलपूर्वक लिया गया। पिछले सप्ताह इस्लामाबाद लौटे उच्चायोग के पूर्व कर्मी ने कहा कि हिरासत में लेने के बाद वे मुझे एक पुलिस थाने ले गए, जहां मुझे उन्होंने एक लिखित बयान दिया और उसे पढऩे को बाध्य किया। उस बयान में उन चारों अधिकारियों के नाम शामिल थे और मुझे यह कहने के लिए कहा गया कि उनका संबंध पाकिस्तान की आईएसआई से है।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan is considering to pull out four embassy officials from India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, pull out, four embassy officials, india, pakistan high commission staffer mehmood akhta, spy, espionage, indo pak relation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved