• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीवारों में उभरेगी चित्रकारी, मिलेगी नई पहचान

Painting walls emerge, new identity will - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगागनर । जिला कलक्टर पी.सी.किशन ने कहा कि शहर को सुन्दर एवं आकर्षक बनाने के लिये विकास के सभी कार्य एक साथ चलने चाहिए, जिससे शहर का विकास हो सकें। उन्होंने कहा कि शहर में सडक़, नाली, फुटपाथ निर्माण जैसे विकास कार्यों के साथ शहर को सुन्दर बनाने के लिये विभिन्न चिन्हित दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई जाएगी। फ्रांस, स्पेन तथा पौलेण्ड जैसे विकसित देशों में इस तरह की परम्परा है तथा शहरों को सुन्दर बनाने के लिये दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी की जाती है। इस कार्य में राजकीय व निजी विधालयों के नव चित्रकारों को अवसर दिया जाएगा, जो चित्रकारी के विशेषज्ञों के सहयोग से इस कार्य को पूरा करेंगे। विदेशों में अपने शहर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिये इस तरह के आयोजन किये जाते है, जिसमें हजारों नव कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है । शहर आकर्षक बनता है, वही पर आमजन में चित्रकारी के प्रति लगाव पैदा होता है। नए कलाकारों को अपने सपनों तथा भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर मिलता है। अच्छी चित्राकारी को संरक्षित किया जायेगा। उन्हांने कहा कि शहर की आठ-दस स्थानों की दीवारों को चिन्हित किया जायेगा। चित्राकारी से पूर्व नगरपरिषद तथा नगरविकास न्यास द्वारा दीवारों को तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नोजगे पब्लिक स्कूल व म्यूर विधालय के सहयोग से इस कार्य को पूरा किया जायेगा। रंग-रोगन इत्यादि सामग्री जनसहयोग से जुटाई जायेगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Painting walls emerge, new identity will
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: painting, walls, emerge, new, identity , sri ganganagar, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, , sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved