• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेन्ट विक्रेता को चूना लगाया

Paint seller of swindle - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के बाड़ी कस्बे के सीताराम बाजार में आज ठगी का अजीब मामला देखने को मिला है। एक शातिर ठग ने एक पेंट विक्रेता को अपने जाल में फंसा कर 15 हजार की ठगी का शिकार बना डाला। मामला यूँ है कि कस्बे के सीताराम बाजार में पवन बंसल पेंट विक्रेता अपनी दुकान पर बैठा था। दुकान पर एक व्यक्ति पेंट खरीदने के लिए आया और उसने पेंट की कई बैरायटी की मांग करते हुए पेंट दिखाने की बात कही। जैसे ही दुकानदार दुकान के अंदर पेंट निकालने गया तभी शातिर ठग ने घात लगाकर पीड़ित की तिजोरी में रखे 25 हजार की नगदी में से 15 हजार निकालकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बाहर आकर देखा तो ठग दुकान से गायब था साथ में रुपयों की तिजोरी भी खुली मिली। जिसमे से 15 हजार रूपये गायब मिले। मामले में पीड़ित ने बाड़ी पुलिस थाने में तहरीर दे दी है। वही दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ठग की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े

Web Title-Paint seller of swindle
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paint, seller, swindle, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved