• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की निकाली शोभायात्रा

Out of nine forms of Durga procession - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। नवरात्र की शुरुआत से एक दिन पूर्व शुक्रवार को शूलधारिणी सेना की ओर से शहर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत रेती स्टेंड स्थित आवरी माता मंदिर से हुई, जो उदयापोल, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, धानमंडी सहित अन्य इलाको होते हुए पुन: आवरीमाता मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ ही आवरीमाता की विशेष झांकी और उरी हमले में शहीद हुए जवानों की भी झांकी सजाई गई। झांकियों के साथ ही हाथी, ऊंट और बग्गी की सवारी के साथ ही जिले भर से आये करीब 1500 से अधिक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। शोभायात्रा में पुरुष और युवा श्वेत वस्त्र धारण किये हुए माँ के जयकारे लगाते मस्ती में झूम रहे थे। शूलधारणी सेना के संस्थापक गजेन्द्र आचार्य ने बताया कि पिछले 9 वर्षों से संघठन द्वारा माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है, शोभायात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की जानकारी आम लोगो तक पहुँचाने और हिन्दू धर्म का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से किया जाता है। शोभायात्रा के बाद सभी प्रतिमाओ को आवरी माता मंदिर में स्थापित कर नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी,जहाँ श्रदालु भी दर्शन कर पायेगे। आचार्य ने बताया की पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिमाएं एको फ्रेंडली को ध्यान रखते हुए मिट्टी बनाई गई है, ताकि विसर्जन के बाद भी इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हो। शोभायात्रा में जिले भर से आये करीब 1500 से अधिक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया, तो वहीं शोभायात्रा के मंदिर पहुँचने पर परसादी का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े

Web Title-Out of nine forms of Durga procession
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: out, nine, forms, durga, procession, udaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved