• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आम लोगों की समस्याओं का हो त्वरित निपटारा: राम चौधरी

Ordinary peoples problems be resolved quickly: Ram Choudhary - Solan News in Hindi

सोलन। खण्ड स्तरीय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष एवं दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने नालागढ़ उपमण्डल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित बनाएं। राम कुमार चौधरी नालागढ़ में उपमण्डलीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समिति का मुख्य कार्य लोगों की समस्याओं का त्वरित हल एवं उनकी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाना है। इस कार्य की सफलता उपमण्डल के सभी अधिकारियों की सक्रियता एवं आम जन के प्रति उनकी संवेदनशीलता से ही संभव है। उन्होंने विभिन्न अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर उपमण्डल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के घरद्वार पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करें। विधायक ने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री, जिला स्तर पर वरिष्ठ मंत्री तथा उपमण्डल स्तर पर विधायक शिकायत निगरानी समिति की अध्यक्षता करते हैं। समिति द्वारा जो भी मद सदन में लाए जाते हैं उन्हें अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर शीघ्रता से निपटाने की कोशिश करें ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए समय-समय पर भूमि स्थानांतरित करने के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों का निर्देश किए कि वे विभिन्न परियोजनाओं के लिए स्थानांतरित किए गए मामले शीघ्र निपटाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सड़क निर्माण तथा सड़कों पर जल निकासी जैसे निर्माण कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व समाप्त करने चाहिए। ऐसा करने से सरकारी धन की बचत होती है और लोगों को उचित सुविधा प्राप्त होती है। बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित अन्य विभागों के मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

[@ हिमाचल कांग्रेस में छिड़ी राजनेताओं के रिटायरमेंट की जंग]

यह भी पढ़े

Web Title-Ordinary peoples problems be resolved quickly: Ram Choudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ordinary, people, problems, resolved, quickly, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, solan news, solan news in hindi, real time solan city news, real time news, solan news khas khabar, solan news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved