• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोटबंदी के खिलाफ आज विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी

नई दिल्ली। देश के कई विपक्षी दल सोमवार को सरकार के 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अवैध घोषित करने के फैसले के खिलाफ एकजुट हो गए। संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में विमुद्रीकरण को मुद्दा बनाने के लिए रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से ये विपक्षी दल आज बैठक करेंगे। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के सरकारी आवासर पर बैठक की। भाकपा के वरिष्ठ नेता डी. राजा ने कहा, विमुद्रीकरण की घोषणा जिस तैयारी के साथ की गई उसकी सभी दलों ने निंदा की। हम काले धन के खिलाफ लड़ाई के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सरकार के इस कदम से रोज मजदूरी कर घर चलाने वाली आम जनता को बहुत ज्यादा कष्ट हो रहा है। विपक्षी दल के ये नेता आज दोपहर 2 बजे फिर से बैठक करेंगे और शीतकालीन सत्र में विमुद्रीकरण पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगे। यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

यह भी पढ़े

Web Title-opposition parties meeting today against note ban
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, opposition parties meeting, opposition ups the ante, parliament winter session, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved