• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खुले में शौच मुक्त करने गांवों में निकला प्रशासनिक अधिकारियों का अमला

सोनीपत। जिला को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासनिक अमला छह अलग-अलग गांवों में पहुंचा। यहां प्रात: 4 बजे से 9 बजे तक खुले में शौच जा रहे लोगों को समझाया और बताया कि उन्हें खुले में शौच जाने के क्या नुकसान हैं। प्रशासनिक अमले को अपने गांवों में पहुंचा देख ग्रामीणों ने भी वायदा किया कि वह अपने-अपने गांवों को खुले में शौच मुक्त करने का बीड़ा खुद उठाएंगे। प्रात: 4 बजे एथनीक इंडिया से प्रशासनिक अधिकारियों ने एसडीएम (ना.) निशांत यादव, सीटीएम सुरेंद्र दून, एसीयूटी राकेश सैनी, स्वच्छता प्रशिक्षक डा. ज्योति राज,डीडीपीओ देवराज दांगी, बीडीपीओ राई प्रमोद कुमार, बीडीपीओ सोनीपत राकेश कुमार, बीडीपीओ गन्नौर पूनम चंदा, बीडीपीओ कथूरा के साथ छह अलग-अलग टीमों का गठन किया। इन टीमों को अलग-अलग गांवों में भेजा गया। एसडीएम (ना.) निशांत यादव के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशासनिक टीम सबसे पहले नसीरपुर बांगर गांव में पहुंची। यहां उन्होंने गांव में पहुंचकर शौच के लिए बाहर जा रहे बुजुर्गों को खुले में शौच की बजाए शौचालयों का प्रयोग करने का आग्रह किया। इसके साथ ही बंजारा बस्ती में जाकर भी लोगों को खुले में शौच करने की बजाए शौचालय अपनाने का आह्वान किया। यहां के सरपंच ने आश्वासन दिया कि जल्द पूरे गांव को खुले में शौच मुक्त कर देंगे।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Open defecation free villages turned out to authorities, staff
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: open, defecation, free, villages, turned, authorities, staff in sonipat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved