• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली चौपाल में मौके पर 10 को होगा समस्याओं का समाधान

on spot solve electric problem in electric Choupal on 10 september - Jaipur News in Hindi

जयपुर। बिजली निगम के जयपुर जिला वृत्त के सभी खंडों के तहत 26 सहायक अभियंता कार्यालयों पर 10 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली चौपाल का आयोजन होगा। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं का मौके पर ही समाधान होगा। जयपुर जिला वृत्त में जिला खंड प्रथम के उपखंड कार्यालय कुंडा की ढाणी, बड़ पीपली, जमवा रामगढ़, बस्सी, कालवाड़, कानोता, जिला खंड द्वितीय के उपखंड सांगानेर, फागी, चाकसू, बगरू, बगरू औद्योगिक क्षेत्र, चौमूं खंड के चौंमू ए-प्रथम, चौमूं ए-द्वितीय, गोविंदगढ़, जैतपुरा, कालाडेरा, सांभर खंड के सांभर, रेनवाल, जोबनेर, दूदू खंड के दूदू, बिचून, शाहपुरा खंड के शाहपुरा, विराटनगर, राडावास एवं कोटपूतली खंड के कोटपूतली व पावटा उपखंड कार्यालयों पर चौपाल लगेगी। बिजली चौपाल में उपभोक्ताओं से प्राप्त बिजली कनेक्शन, शिफ्टिंग, लोड बढ़ाने, मीटर, बिजली बिल, वोल्टेज, ट्रांसफार्मर जलने, ढीले तारों संबंधी एवं अन्य शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। जिन शिकायतों का मौके पर समाधान करना संभव नहीं होगा, उन शिकायतों की प्रकृति के अनुसार उनके निस्तारण का समय तथा शिकायतों के बारे में कारण सहित जानकारी उपभोक्ता को दी जाएगी।

यह भी पढ़े

Web Title-on spot solve electric problem in electric Choupal on 10 september
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: spot, solve, electric, problem, choupal, 10, september, jaipur, rajesthan hindi news, jvvnl, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved