• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरूपर्व पर अखंड पाठ, श्रद्धालुओं ने लंगर चखा

ON GURU NANAK unbroken text, pilgrims tasted anchor - Bathinda News in Hindi

बठिंडा। गुरूपर्व के सम्बंध में आज यहां विभिन्न गुरूद्वारों में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के अखंडपाठ के भोग पाये गये व इस उपरांत गुरू का अतूट लंगर वितरित किया गया। हजारों श्रद्धालुयों ने गुरूद्वारों में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेका। खालसा दीवान गुरूद्वारा श्री सिंह सभा बठिंडा के अध्ययक्ष राजिन्द्र सिंह सिधू ने बताया कि सिंह सभा से सम्बंधित गुरूद्वारों गुरूद्वारा श्री कलंगीधर साहिब हजूरा कपूरा क्लोनी ,गुरूद्वारा किला मुबारिक, गुरूद्वारा नानकसर साहिब बीबी वाला रोड बठिंडा के अतिरिक्त अन्य कई गुरूद्वारों में धार्मिक समारोह आयोजित किये गये। ढाडी जत्थों ने श्री गुरूनानक देव जी के उपदेशों की जानकारी दी व श्रद्धालुओं को उन पर अमल करने को कहा। राजिन्द्र सिंह सिधू ने कहाकि श्री गुरूनानकदेव जी का पावन गुरपर्व विश्वभर में धूमधाम व श्रद्धापूर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहाकि श्री गुरूनानक देव जी के उपदेशों पर अमल करने वाले हमेशा खुशियां प्राप्त करते हैं। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े

Web Title-ON GURU NANAK unbroken text, pilgrims tasted anchor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: on guru nanak unbroken text, pilgrims tasted anchor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bathinda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved