• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओलंपिक में बच्चों के लिए की चयन प्रक्रिया

Olympic selection process for children - Kangra News in Hindi

धर्मशाला(सीमा )। पहाड़ी राज्य हिमाचल के बच्चे भी ओलंपिक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें इसके लिए नेशनल युवा कोआपरेटिव सोसायटी (एनवाईसीएस) ने पहल की है। इंडियन स्पीड स्टार नाम से ओलंपिक वर्ष 2020 और 2024 के लिए एथलेटिक्स के लिए एनवाईसीएस द्वारा 100, 200 व 400 मीटर दौड़ के लिए बच्चों के चयन की गई है। जिसके तहत प्रथम चरण में मंडी में ट्रायल आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि रविवार को धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में एनवाईसीएस के केंद्रीय निदेशक उमेश दत्त शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे, जबकि तिब्बत निर्वासित संसद के उपाध्यक्ष आचार्य यशी, एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नागेश ठाकुर, प्रसिद्ध व्यवसायी जितेंद्र सोढी और उत्तम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रायल में जिला कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर व लाहौल-स्पीति के 1500 बच्चों ने भाग लिया। ट्रायल में भाग लेने वाले बच्चों में 11 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियां शामिल थे। गौरतलब है कि एनवाईसीएस और गैस अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड(गेल) द्वारा संयुक्त रूप से इंडियन स्पीड स्टार नाम से ओलंपिक वर्ष 2020 और 2024 का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए बच्चों का चयन किया जा रहा है। ट्रायल में आयोजक सचिन शर्मा, आकाशदीप जरियाल, कमल शर्मा, आनंद शर्मा, अरविंद कुमार सहित अन्यों ने सहयोग किया।

[@ सदन में गूंजा डाकू गब्बर सिंह का डायलॉग]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Olympic selection process for children
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: olympic, selection, process, children, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved