• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10 दिसंबर बाद 500के पुराने नोट रेलवे, बस और मेट्रो में बंद

old 500 rupee notes will be out of circulation after december10 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि अब 10 दिसंबर के बाद यानी शनिवार रात 12 बजे बाद500 रूपए के पुराने नोट इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। रेलवे, बस और मेट्रो स्टेशनों पर 10 दिसंबर के बाद 500 रुपये के पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सरकारी अस्पताल,दवाघर, सहकारी भंडारों में 500 के पुराने नोट 15 दिसंबर तक चलेंगे। नोटबंदी के तहत बंद किए गए 500 रुपये के पुराने नोट को पहले सरकार ने चुनिंदा जगहों पर 15 दिसंबर की आधीरात तक इस्तेमाल किए जाने की इजाजत दी थी। इनमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट, रेलवे, मेट्रो और एयरलाइन के टिकट खरीदने (एयरपोर्ट पर) और रेलवे कैटरिंग शामिल थे। मेट्रो और रेलवे संबंधी कामों में इन नोटों को लिया जा रहा है। इन पुराने नोटों को 10 तारीख के बाद इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यदि आपके पास ये नोट अभी भी पड़े हुए हैं तो आप इन्हें अपने खातों में जमा करवा सकते हैं। इससे पूर्व के आदेश के अनुसार 500 के पुराने नोट 15 दिंसंबर तक चलने वाले थे।
सरकार ने 2 दिसंबर के दिन यह फैसला लिया था कि रेलवे, बस, अस्पताल, दवा और बिजली पानी के बिल जैसी ज़रूरी सुविधाओं में ये नोट 15 दिसंबर तक चलते रहेंगे। पहले ये नोट पेट्रोल पंपों और हवाई टिकट में भी इस्तेमाल हो रहे थे लेकिन 2 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद से ये छूट खत्म कर दी गई।
# जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

यह भी पढ़े

Web Title-old 500 rupee notes will be out of circulation after december10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: old 500 rupee notes, out of circulation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved