• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनएसयूआई ने बांटी भील बस्ती में पाठ्य सामग्री

NSUI distributed courseware township Bhil - Bundi News in Hindi

बून्दी । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलेट के जन्म दिवस पर बून्दी जिला एनएसयूआई द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत रविवार को बाण गंगा भील बस्ती में गरीब बच्चो को पाठ्यसामग्री वितरीत की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान कॉग्रेस कमेटी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष क्राान्ति तिवारी ने कहा कि सारी सरकारी योजनाओं के बावजूद वर्तमान में भी बहुत बडा वर्ग शिक्षा से वंचित है । तिवारी ने कहा कि शिक्षा के लिए योजनाओं का लाभ प्रभावशाली लोग उठा रहे है यह दुर्भाग्य पूर्ण है । अध्यक्षता करते हुए पीसीसी सदस्य नवेद कैसर लखपति ने कहा कि भील समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार को प्रयास करने की आवश्यकता है । उन्होने 10 दिवसीय कार्यक्रमों के लिए जिला एनएसयूआई की सराहना की । एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पार्षद रोहित बैरागी ने कहा कि गरीब व पिछडे वर्ग को शिक्षा से जोडने के लिए जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा । राजस्थान युवा कॉग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने कहा कि सचिन पायलेट के जन्म दिवस के माध्यम से हमे समाज सेवा में भूमिका निभाने के लिए आगे आना है । शर्मा ने कहा कि आज भी बून्दी जिले में हजारो लोग अशिक्षित है इसके लिये सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है । लोकसभा महासचिव इमरान कादरी ने कहा कि हमे गरीब लोगो को अधिकारों की आवाज उठाते रहेगे । इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरूप सिंह रंघावा ने कहा कि काग्रेस प्रदेष अध्यक्ष सचिन पायलेट ने राजस्थान में नई उर्जा का संचार किया है । इस अवसर पर पार्षद अजरूद्वीन ,एनएसयूआई के विस प्रभारी हिमालय वर्मा, पूर्व पार्षद जितेन्द्र शर्मा , छात्र नेता पीयूष शर्मा ,रोहित दाधीच, विक्रम जीत सिंह,हनुमान मीणा आदि ने पाठ्य सामग्री का वितरण किया । लीलेडा व्यासान में रक्त दान शिविर 14 को
युवा काग्रेस के लोकसभा महासचिव जगरूप सिंह रंघावा ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत 14 सितम्बर को लीलेडा व्यासान में सरंपच प्रेमशंकर राठौर के नेतृत्व में रक्त दान शिविर आयोजित किया जायेगा । शिविर में नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच भी की जायेगी ।

यह भी पढ़े

Web Title-NSUI distributed courseware township Bhil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nsui, distribute, courseware , township , bhil, bundi, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved