• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अब मोदी,संघ को लेकर भारत को घेरेगा पाक

इस्लामाबाद। भारत की ओर से पहले कूटनीतिक हमले, फिर सैन्य कार्रवाई में मात खाया पाकिस्तान भारत पर जवाबी कार्रवाई की योजना बना रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बलूचिस्तान का मामला बार-बार उठाने से भडक़ी पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार अब नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा पर हमला करके भारत को घेरने के बारे में योजना बना रही है। पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सीनेट के एक अहम पैनल ने भारत की ‘कमियों’ को उजागर करने से जुड़ी रणनीति पर चलने की सिफारिश की है। इस रणनीति से जुड़ी 22 सूत्रीय गाइडलाइंस को पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी। ये गाइडलाइंस चेयरमैन और लीडर ऑफ द हाउस राजा जफारूल हक ने पेश की। एक गाइडलाइन के मुताबिक, ‘अलग-थलग पड़े मुस्लिम, सिख, ईसाई और दलितों के अलावा माओवादी हिंसा जैसे मुद्दों पर भारत की कमियों को उजागर किया जा सकता है। मोदी और उनकी आरएसएस की हिंदुत्व विचारधारा को निशाना बनाया जाना चाहिए।’ पैनल की ओर से पेश सात पन्ने की रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव के मामले को इंटरनेशनल प्लैटफॉर्म पर उठाया जाना चाहिए था। बता दें कि पाक पीएम नवाज शरीफ देश के अंदर ही भारत के खिलाफ ठोस कदम न उठाए जाने के आरोप झेल रहे हैं। उनकी पार्टी के ही एक सांसद ने तो आतंकी हाफिज सईद को बढ़ावा देने के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-Now Pakistan will encircle India targeting Modi and RSS ideology
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, encircle india, modi, rss ideology, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved