• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘बागवानों को चार वर्ष बाद भी नहीं हुआ सेब का भुगतान’

No payment for apple grover since four years. - Shimla News in Hindi

शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा है कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स के जुब्बल–कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे से लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि मंदी मध्यस्थता योजना के तहत खरीदे सेब के बकाया का भुगतान पिछले चार वर्षों से सरकार ने बागवानों को नहीं किया है। क्षेत्र के बागवानों को मंत्री के दौरे से उम्मीद थी कि वे इस बकाया भुक्तान की घोषणा करेंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। नरेंद्र बरागटा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कोटखाई के गुम्मा में 15 करोड़ कि लागत से भाजपा के समय में एक फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, किन्तु प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही उसे भी ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया। भाजपा नेतृत्व के प्रयासों से मोदी सरकार ने क्षेत्र में जो राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किये हैं, उसकी डीपीआर तक तैयार नहीं की जा रही है, जिसे प्रदेश सरकार ने तैयार करना है और उसका पूरा खर्च भी केंद्र सरकार ही वहन कर रही है। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई के 500 टैंकों का निर्माण किया गया था, किन्तु आज तक एक भी सिचाई योजना को शुरू नहीं हो सकी है, जिस कारण टेंकों की स्थिति बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने थरोला पंचायत में योजना का शिलान्यास 2 किलोमीटर दूर से ही कर दिया और ठियोग हाटकोटी सड़क के एकमात्र विकल्प खड़ापत्थर- टाहु- थरोला सड़क की बदतर स्थिति के बावजूद इसके रखरखाव कि सरकार कोई चिंता नहीं कर रही है। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि पिछले वर्षों में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने बागी, देवगढ़ पंचायतों में कुछ योजनाओं के शिलान्यास किये थे, किन्तु दो वर्षों के बाद भी काम शुरू नहीं हुए। अब चुनाव नज़दीक देखकर कांग्रेस सरकार के नेताओं और मंत्रियों को विकास की बाते याद आने लगी हैं। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-No payment for apple grover since four years.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no payment, apple grover, since, narender bragta, vidya stocks, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved